फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur News: लड़की बालिग हुई तो शादी से मुकर गया युवक, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 15 Sep 2022 04:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर।

सार

वर्ष 2020 से पहले लड़की नाबालिग थी। तब युवक ने उसके परिजनों को विश्वास दिलाया कि किशोरी के बालिग होते ही वह उससे शादी कर लेगा। इस पर उसके परिवार वालों ने उसकी दोस्ती पर कोई आपत्ति नहीं की। बालिग होने पर  युवक ने लड़की से शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म कर धमकाने का मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। एक युवती ने एडीजे रुद्रपुर/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर यूपी के माननगर निवासी सोहन सिंह का उसके घर कई वर्षों से आना-जाना था।

विज्ञापन


सात वर्ष पूर्व दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान के कारण दोस्ती हो गई। वर्ष 2020 से पहले वह नाबालिग थी। तब युवक ने उसके परिजनों को विश्वास दिलाया कि किशोरी के बालिग होते ही वह उससे शादी कर लेगा। इस पर उसके परिवार वालों ने उसकी दोस्ती पर कोई आपत्ति नहीं की।

ये भी पढ़ें...Dehradun: सीबीआई ने रिश्वत के मामले में कैंट बोर्ड के बाबू को हिरासत में लिया, कई घंटे की पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का कहना है कि वह उसे घुमाने के बहाने काशीपुर और हरिद्वार के विभिन्न होटलों में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बालिग होने पर उसे शादी के लिए सोहन से बात की तो वह टाल मटोल करने लगा। बाद में वह दहेज में पच्चीस लाख रुपये मांगने लगा। आरोप है कि 23 जून को सोहन पाल उसके घर आया और उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज करने लगा। शादी के लिए दबाव डालने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें