फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग में 10 पर प्राथमिकी

Sat, 25 Apr 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग मामले में पुलिस ने नौ नामजद समेत 10 पर प्राथमिकी की है। पुलिस ने मामले में दबिश देते हुए एक नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई हेमंत सुबह गली में कुछ लड़कों से कहासुनी के बाद घर लौट आया था। कुछ देर बाद अनुज, सचिन, हिमांशु, गौरव, राहुल, अरविंद गंगवार, सुमित बंगाली, बंसु पाल समेत अन्य अज्ञात युवक तमंचे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए।
हमलावरों ने हेमंत और राजेश को पीटा और राजेश पर तमंचे से फायरिंग कर दी। राजेश के हाथ और गले में छर्रे लगने से वह घायल हो गया जबकि हेमंत को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गंगापुर रोड पंचवटी के सामने से एक नाबालिग सहित आशीष कुमार निवासी पीलीभीत, यूपी और बंसु पाल निवासी मिलख रामपुर को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। अन्य अरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें