फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बेटी से दुष्कर्म की कोशिश के अभियुक्त सौतेले पिता पर प्राथमिकी

Tue, 14 Jul 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अपनी नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखने वाले सौतले पिता पर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर निवासी एक महिला ने बताया कि उसका दूसरा विवाह वर्ष 2012 में जोगेंद्र के साथ हुआ था। पहले पति से उसकी एक पुत्री है। शादी के शुरूआत में सब ठीक रहा लेकिन जब उसकी पुत्री बड़ी हो गई तो पति उस पर बुरी नजर रखने लगा। एक साल पहले उसने नाबालिग बेटी की नहाते समय की वीडियो बनाई। जब उसने उसे यह करते देखा तो पति की पिटाई कर दी थी जिसके अभियुक्त ने माफी मांग ली थी।
आरोप है कि 11 जुलाई को पति ने उसकी बेटी के अकेले होने का फायदा उठाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका पता चलते ही उसने गौरक्षा दल से जुड़े लोगाें को सूचना दी और कहा कि वह बहुत परेशान है और आत्महत्या करने जा रही है। इसके बाद उल से जुड़े लोग उसे लेकर तेल मिल चौकी पहुंचे। सीओ विभव सैनी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें