फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट के लिए भूमि हस्तांतरण का कार्य 20 तक पूरा करें 

Fri, 30 Nov 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर/पंतनगर।
विज्ञापन
पंतनगर में अधिकारियों की बैठक लेते मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

पंतनगर हवाई अड्डा विस्तारित कर न्यू ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने के संबंध में बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने अब तक किए गए कार्य की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पंतनगर में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि एयरपोर्ट के निर्माण के लिए चयनित वन भूमि, अन्य विभागों की भूमि हस्तांतरण के लिए फील्ड सर्वे और आवश्यक प्रपत्रों का कार्य 20 दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाए। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि एयरपोर्ट से संबंधित वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव जल्द से जल्द भारत सरकार को भेजे जाएं। इस कार्य में मानदेय के आधार पर सेवानिवृत्त राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और अमीनों को रखा जाए ताकि सर्वे का कार्य तेजी से किया जा सके। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के कार्यों के लिए जो एजेंसी (वेब कोष) नियुक्त की गई है, उससे संपर्क कर एयरपोर्ट के अंदर होने वाले कार्यों का सर्वे शीघ्र कराया जाए। साथ ही इन कार्यों की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाए।

डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने मुख्य सचिव को बताया कि एयरपोर्ट के पहले और दूसरे चरण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को 1052 एकड़ भूमि, सेना को पंतनगर एयरपोर्ट के पास 71 एकड़ भूमि, प्रशासनिक कार्यों ओर एनसीसी भवन निर्माण के लिए दो एकड़ भूमि की आवश्यकता है।
विज्ञापन


इस तरह कुल 1125 एकड़ भूमि का प्रस्ताव बनाया गया है। बैठक में कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला, वीसी पंतनगर यूनिवर्सिटी डॉ. तेज प्रताप, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एडीएम जगदीश कांडपाल, एडीएम उत्तम चौहान, एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह, अधीक्षण अभियंता लोनिवि जीसी विश्वकर्मा, एसडीएम नरेश दुर्गापाल के अलावा वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें