फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फर्जी वसीयत पर तालाब की जमीन बेचने की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Mar 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। युवक ने पिता की फर्जी वसीयत बनाकर तालाब की जमीन बेचने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों ग्राम रायपुर निवासी दलवीर सिंह पुत्र स्व. सोहन सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने कहा कि उसके पिता का ग्राम ढकिया गुलाबो में शार्दुल सिंह और अन्य के साथ तालाब है।
विज्ञापन

कहा गुरजिंदर सिंह पुत्र स्व. पूरन सिंह, बलजिंदर कौर पत्नी निर्मल सिंह, निर्मल सिंह पुत्र दलीप सिंह और संत गुरु उपदेश देव पुत्र संतोख सिंह निवासी रायपुर खुर्द ने उसके पिता की वसीयत कूटरचित तरीके से अपने नाम कर तालाब का बैनामा कर दिया। कानूनी कार्रवाई करने पर उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा उक्त तालाब में दर्ज भूमि को आरोपियों ने मिट्टी भरान कर कूटरचित कागज के आधार पर विक्रय भी कर दिया। कहा जब उसने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी तो पता चला कि जिले के रिकॉर्ड रूम में वसीयत का रिकॉर्ड नहीं है। बताया कि उसके पिता ने तालाब की किसी भी भूमि की वसीयत नहीं की है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें