फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल में भिड़े मृतका के ससुराल और मायके पक्ष के लोग

Tue, 02 Sep 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के दौरान रविवार को गर्भवती ने तोड़ा था दम
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिला अस्पताल में गर्भवती की इलाज के दौरान मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग अस्पताल के आईसीयू में ससुराल पक्ष से भिड़ गए। होमगार्डों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। डाक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 29 अगस्त को पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती हुई फुलसुंगा निवासी सिम्पी रस्तोगी (28) की रविवार की शाम मौत हो गई। परिजनों ने इंजेक्शन लगने के कुछ मिनट बाद मौत होने की बात कही थी और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। जिला अस्पताल पहुंचे सीएमओ ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोविंद सिंह तितियाल की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी थी। देर रात बरेली से मृतका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल के आईसीयू में पहुंच गए थे। वे वहां मौजूद मृतका के पति और ससुरालियों से भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई हो गई और होमगार्डों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि सील किए गए इंजेक्शन, वायल, मृतका की इलाज की फाइलको जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इसके अलावा पुलिस भी विसरा को जांच के लिए लैब भेजेगी। जांच टीम में शामिल सदस्यों को जांच संबंधी पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें