बाजपुर। पानी की टंकी तोड़ने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को मामूली चोट आई है। एक पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है। मुंडिया पिस्तौर निवासी तैमूर हुसैन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके घर के पास सार्वजनिक जल संस्थान की टंकी लगी है। इस पर से उसने कनेक्शन ले लिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने टंकी तोड़ डाली। विरोध करने पर आरोपी और उनके परिजनों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार ले हमला करते हुए धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।