फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दहेज की खातिर प्रताड़ित करने का आरोप, केस दर्ज

Sun, 17 Aug 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाख नकदी और बाइक की ससुरालियों ने की मांग
विज्ञापन

केलाखेड़ा। एक विवाहिता ने पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज में तीन लाख नकदी और बाइक की डिमांड पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव रम्पुराकाजी निवासी सीमा कौर ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 13 फरवरी 2025 को नानकमत्ता के गांव पचपेड़ा निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के एक पखवाड़े बाद ही पति और ससुरालियों ने दहेज में तीन लाख की नकदी और बाइक की डिमांड की। मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसका पति एक दिन उसे मायके छोड़कर चला गया। उसने कहा कि दहेज में तीन लाख की नकदी और बाइक मिलेगी तभी लेकर जाउंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मई 25 को वह घर पर अकेली थी, तभी उसका पति सहित अन्य लोग आए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे बचाया। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पति गुरमेल सिंह, ससुर अमरीक सिंह, सास दयाल कौर, कुलवंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच महिला एसआई पूनम रावत को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें