फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल की करम फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
काशीपुर में रेस्टोरेंट में लगी आग बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
सितारगंज। सिडकुल की करम इंडस्ट्रीज के गोदाम में देर रात आग लग गई। इससे गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग से करोड़ों की क्षति का अनुमान है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे करम इंडस्ट्रीज के गोदाम में आग लग गई। इससे फैक्ट्री में कर्मचारियों व श्रमिकों में हड़कंप मच गया। कंपनी के एचआर हेड हैदर अब्बास ने अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार रवि को आग लगने की सूचना दी। इस पर अग्निशमन अधिकारी रवि तीन वाहनों के साथ मौके पर पहुंच गए। रात करीब 12 बजे तक तक आग बुझी नहीं थी। समाचार लिखे जाने तक कंपनी के कर्मचारी व फायरकर्मी आग बुझाने में जुटे थे।
एफएसओ रवि ने बताया कि गोदाम में कंपनी के शेफ्टी उत्पादन जलकर राख हो गए हैं। मशीनें व कलपुर्जे भी जल गए हैं। बताया कि आग बुझाने में कंपनी का 1.20 लाख लीटर का हाईड्रेंट प्रयोग में लाया गया। इसके अलावा, 4500 लीटर के दो अग्निशमन वाहन व 2000 लीटर का एक वाहन आग बुझाने में लगाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। आग से करोड़ों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

चार साल पहले लीज पर लिया था गोदाम
सितारगंज। करम इंडस्ट्रीज का गोदाम करीब चार पहले डायनामिक कंपनी परिसर हुआ करता था। कंपनी बंद होने पर करम फैक्ट्री ने इसे लीज पर ले लिया और तब से यह कंपनी करम का गोदाम बन गई है। जहां कंपनी द्वारा अपने उत्पादन का स्टॉक किया जाता है।
सीएफओ ने किया मुआयना
सितारगंज। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने भी कंपनी में लगी भीषण आग का मौका मुआयना किया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस व दमकल कर्मियों के अलावा स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे हैं। वरिष्ठ समाज सेवी रामकुमार ने भी कंपनी में आग बुझाने में मदद की।
अक्तूबर में करम के बराबर वाली कंपनी में भी लगी थी भीषण आग
सितारगंज। करीब दो महीने पहले करम इंडस्ट्रीज के बराबर में रोजन निर्माता वीआरबीआई कंपनी में भी आग भड़क गई थी। इससे कंपनी में रखे रखा कच्चा माल व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। 20 अक्टूबर को हुए इस हादसे में भी कंपनी को करोड़ों का नुकसान हुआ था। ब्यूरो
खटीमा और रुद्रपुर के दमकल कर्मी भी पहुंचे
सितारगंज। सिडकुल के अग्निशमन विभाग के अकेले आग पर काबू न पाने पर अब सीएफओ ने खटीमा और रुद्रपुर से भी वाहन और दमकल कर्मियों को बुलाकर आग बुझाने में लगाया है। गोदाम के बराबर में प्लांट चलने से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। ब्यूरो
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
सितारगंज। किराने की दुकान में आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान और 90 हजार की नकदी जलकर नष्ट हो गई। बृहस्पतिवार की मध्य रात करीब डेढ़ बजे सिसैया गांव में रिफाकत हुसैन की किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सुबह करीब छह बजे पड़ोसी की आंख खुली तो दुकान से धुआं उठते देख रिफाकत को जानकारी दी।
रिफाकत ने दुकान का ताला खोला तो देखा कि दुकान में किराने का सारा सामान, फ्रिज और अन्य फर्नीचर जलकर राख हो गया। इसके अलावा गल्ले में रखी करीब 90 हजार की नकदी भी जलकर नष्ट हो गई। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रिफाकत के मुताबिक आग से करीब 2.50 लाख का सामान और 90 हजार की नकदी जली है। उसने शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
फास्टफूड के रेस्टोरेंट में आग लगी
काशीपुर। माता मंदिर रोड पर फास्टफूड के एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। इससे कई उपकरण आदि क्षतिग्रस्त हो गए। रेस्टोरेंट स्वामी ने सुबह ताला खोलकर जब शटर उठाया तो अंदर आग धधकते देखी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
मोहल्ला गंज निवासी अरुण मेहरोत्रा का माता मंदिर रोड पर रौलाकोस्टा नाम से रेस्टोरेंट है। अरुण के मुताबिक बृहस्पतिवार रात 11 बजे वह रेस्टोरेंट बंद कराकर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह रेस्टोरेंट पर पहुंचे तो ताला खोलकर शटर उठाने पर अंदर से आग धधकती मिली। उन्होंने दमकल को सूचना दी।
कुछ ही क्षणों में एएसपी कार्यालय के बाहर खड़ी फायर बिग्रेड की गाड़ी वहां पहुंच गई और आग को काबू किया। आग से पीजा मशीन, ओवन, फ्रिजर, दो फ्रिज, काफी मशीन, शावरामा मशीन, मिक्चर, ग्राइंडर, डीप फ्रायर, क्राकरी व पेकिंग मैटेरियल जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने लाखों के नुकसान की बात कही है लेकिन दमकल ने अभी तक नुकसान का आकलन नहीं किया है।

सितारगंज सिसैया गांव में आग से जलकर राख किराने का सामान।- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज करम इंडस्ट्रीज के गोदाम में लगी आग बुझाते अग्निशमन के अधिकारी व कर्मचारी।- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज करम इंडस्ट्रीज के गोदाम से बाहर निकलती आग।- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज सिडकुल की करम इंडस्ट्रीज के गोदाम में धंधकती आग।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें