फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजाति आयोग के निर्देश पर टीम ने किया दुकानों का सत्यापन

विज्ञापन
बाजपुर में दुकानों का सत्यापन करती अधिकारियों की टीम। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। जनजाति आयोेग के निर्देश पर गठित चार सदस्य टीम ने जनजाति की दुकानों का स्थलीय सत्यापन किया। सत्यापन की कार्रवाई होने से दुकानों में कब्जाधारकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

1982 में जनजाति विकास निगम के अंतर्गत तहसील के सामने बुक्सा जनजाति समाज के उत्थान के लिए 14 दुकानों का निर्माण किया गया था। ये दुकानें जनजाति समाज के लोगों को आवंटित की गई थीं। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति उत्थान समिति के महामंत्री डोरीलाल सागर ने बताया कि बीते नौ अक्तूबर को रुद्रपुर में जनजाति आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें बाजपुर में जनजाति दुकानों पर गैर जनजाति के लोग काबिज होने का मामला उन्होंने प्रमुखता से रखा था। आयोग अध्यक्ष ने कमेटी गठित कर सत्यापन कराने की बात कही थी। शुक्रवार को आयोग की ओर से गठित चार सदस्यों की टीम ने दुकानों का स्थलीय सत्यापन किया। तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि दुकानों की सत्यापन रिपोर्ट जनजाति आयोग को भेजी जाएगी। वहां तहसीलदार प्रेम सिंह चैहान, ईओ जगदीश चंद्रा, कुमाउ मंडल विकास निगम की गैस एजेंसी प्रबंधक गोपाल सिंह बिष्ट, चंदन सिंह डागी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें