फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला शव

Sun, 08 Jun 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। एक वृद्धा का शव शनिवार दोपहर के समय कमरे के रोशनदान पर फंदे में लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमाऊं निवासी प्रकाश कौर (60) पत्नी स्व. कुलवंत सिंह सुबह नाश्ता करने के बाद कमरे में सोने के लिए गई थीं। बेटे हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी मां का इलाज चल रहा था। दोपहर के समय उन्हें डाॅक्टर को दिखाना था। जब वह दोपहर के समय घर गए तो मां का कमरा बंद मिला। जैसे-तैसे दरवाजा खोला तो मां का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाया। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि महिला के अवसाद में होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौत के असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें