फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बुलडोजर के खौफ से 56 अतिक्रमणकारी खुद चलाने लगे हथौड़े

विज्ञापन
काशीपुर बाईपास रोड के पास अतिक्रमण तोड़ते मजदूर
विज्ञापन
रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास रोड पर बुलडोजर की कार्रवाई के खौफ से अतिक्रमणकारियों ने खुद ही अपने भवनों पर हथौड़े चलाने शुरू कर दिए हैं। प्रशासन के चिह्नित किए गए 56 अतिक्रमणकारियों में से अधिकांश दुकानदारों ने दुकानों के आगे बढ़ाए गए छज्जे और टिनशेड तोड़ने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, काशीपुर बाईपास रोड को चौड़ा करने के लिए शासन से लगभग 13.93 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। योजना के तहत इस सड़क को बीचोंबीच डिवाइडर से दोनों तरफ 60-60 फीट यानी कुल 120 फीट चौड़ा किया जाएगा। इससे रुद्रपुर से काशीपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को जाम से निजात मिलेगी और सड़क हादसों में भी कमी आएगी।
लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन ने सड़क किनारे अतिक्रमण का सर्वे कर 56 दुकानों और भवनों को अतिक्रमण के दायरे में चिह्नित किया था। पांच अगस्त को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो दुकानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त किया था और बाकी 54 अतिक्रमणकारियों को खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। चेतावनी और बुलडोजर की कार्रवाई के डर से अब दुकानदार खुद ही मजदूर लगाकर अतिक्रमण हटा रहे हैं।
विज्ञापन


10 फीट तक के अवैध निर्माण को तोड़े
कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे बढ़ाए गए आठ से 10 फीट तक के अवैध निर्माण को तोड़ दिया है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके खिलाफ दोबारा बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी। सड़क चौड़ीकरण का कार्य अतिक्रमण हटते ही शुरू कर दिया जाएगा।
कोट
काशीपुर बाईपास रोड के चौड़ीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद पहले चरण में बिजली और पानी की लाइनें शिफ्ट की जा रही हैं। साथ ही संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। इसके बाद डामरीकरण और अन्य काम होंगे। - पंकज उपाध्याय, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें