फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सता रहा तेंदुए का डर, लोग घरों में दुबके

Sun, 04 Jan 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। खेलड़िया क्षेत्र में पिछले करीब डेढ़ माह से गन्ने के खेतों के आसपास तेंदुआ नजर आ रहा है। शनिवार रात एक बार फिर गन्ने के खेतों के पास आंगन में घूमता तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इससे ग्रामीणों को भय सता रहा है। लोग शाम से ही घरों में दुबकने को मजबूर हैँ। किसान नेता प्रकाश तिवारी ने वन विभाग से ग्रामीणों की सुरक्षा और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान नेता तिवारी ने बताया कि इससे पूर्व भी तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में दिखा था, उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी थी लेकिन अभी भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

तेंदुआ दिखने से सहमे ग्रामीण
मझोला। नौसर में घर के आंगन में एक बार फिर से तेंदुआ दिखने से ग्रामीण डरे सहमे हुए हैं। ग्राम प्रधान नौसर महेंद्र पाल ने बताया कि शनिवार शाम साढ़े छह बजे पंचायत घर के पास करमचंद साहनी के आंगन में तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। गांव में तेंदुआ होने की सूचना वन विभाग को दे दी गई। उन्होंने बताया कि तेंदुए के लगातार गांव में देखे जाने पर ग्रामीण डरे हुए हैं। सुबह और शाम को घर से निकलने में डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने और गश्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें