फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बना दरिंदा, बेटी को बनाया हवस का शिकार

Tue, 04 Oct 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तों को कलंकित करने की घटना प्रकाश में आई है। एक दरिंदे पिता ने अपनी नौ साल की मासूम बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला। बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी मां को दी तो वह सन्न रह गई। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराए। 
विज्ञापन



शहर की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने कटोराताल चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि रविवार को वह अन्य दिनों की तरह दूसरों के घरों में काम करने गई थी। घर पर उसका पति, नौ साल की पुत्री, पुत्र था। शाम को वह घर आई तो पुत्री उससे लिपट कर रोने लगी। बताया कि भाई पड़ोस में खेलने गया था। वह कमरे में अकेली थी। उसके पिता ने उसके साथ दुराचार किया है।

महिला की शिकायत पर कटोराताल चौकी प्रभारी एनएस रावत, महिला सिपाही ने बालिका से पूछताछ कि तो उसने पिता द्वारा जबरदस्ती करने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मामले में पीड़िता की मां की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। कोतवाल ओमप्रकाश ने बताया कि महिला कांस्टेबल को पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि पिता ने तीन चार महीने में कई बार उसके साथ दुराचार किया था।
विज्ञापन


हर बार उसने अपनी मां से शिकायत की, लेकिन मां ने बदनामी का हवाला देते हुए उसे चुप करा दिया। बीते दिनों  उसने अपने मामा को बात बताई, तब जाकर मां रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तैयार हुई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महिला अपनी बेटी का मेडिकल कराने से आनाकानी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें