फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के पिता पर हत्या का केस दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
Wooden gavel and books on wooden table, law concept
विज्ञापन
काशीपुर। एक व्यक्ति के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए एसीजेएम ने विवाहिता की हत्या करने के मामले में उसके पिता पर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला कानून गोयान निवासी राजेंद्र सिंह ने अपने अधिवक्ता अमरीश कुमार के माध्यम से एसीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 27 अप्रैल 2012 को उसने सुमन निवासी ग्राम खागूवाला, थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद के साथ प्रेम विवाह किया था। राजेंद्र का कहना है कि प्रेम विवाह से उसके ससुराली खुश नहीं थे। तीन मई 2013 को उसकी पत्नी सुमन अचानक लापता हो गई। 15 फरवरी 2019 को उसके ससुर ने फोन कर उसे कहा कि उन्होंने प्रेम विवाह करने के कारण सुमन की हत्या कर दी है। राजेंद्र ने इस मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस व एसएसपी से की लेकिन पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसीजेएम ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें