जसपुर। एक व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट कर धारदार हथियार से घायल करने का केस दर्ज कराया है। मामला स्कूटी क्षतिग्रस्त करने से जुड़ा है। मोहल्ला मंशापट्टी निवासी रोबन दीप ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की स्कूटी को पड़ोस के ही रमनदीप के बेटे ने बाइक से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। वह स्कूटी को ठीक कराने के लिए मिस्त्री की दुकान पर ले गए। रमनदीप ने उन्हें फोन कर मिस्त्री की दुकान पर बुलाया। आरोप है कि यहां गुरनाम सिंह, रमनदीप और उसके पिता बलवीर ने लोहे की रॉड व धारदार हथियार से उस पर व उसके बेटे पर हमला कर घायल कर दिया। कोतवाल राजेद्र सिंह डांगी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद