सितारगंज। गांव नकुलिया निवासी कविंद्र राम ने पिता-पुत्र पर अपनी आठ बीघा जमीन का सौदा कर दस लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में कविंद्र राम ने कहा कि 21 दिसंबर 2020 को उसने गांव लौका निवासी पिता-पुत्र से उनकी आठ बीघा जमीन का 28 लाख रुपये में सौदा किया था। बयाने के तौर पर आठ लाख रुपये और खेत में आने-जाने के रास्ते के लिए दो लाख रुपये दिए थे।
लंबे समय से बाप-बेटे जमीन का बिक्रीनामा लिखने के लिए टालमटोल कर रहे थे। बाद में पता चला कि दोनों ने जमीन का सौदा कहीं और कर दिया है। कविंद्र ने आरोप लगाया कि जब इस संबंध में दोनों से बात करना चाहा तो उन्हें डरा-धमका कर भगा दिया।
मामले को लेकर गांव के जनप्रतिनिधियों ने एक बैठक में तमीन के सौदे को निरस्त कर बयाने के 10 लाख रुपये को लौटाने का निर्णय दिया था। इसके बावजूद बाप-बेटे ने रकम नहीं लौटाई। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई।