फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग एवं कंप्यूटर इंस्टीट्यूट संचालकों ने घरों पर रखा उपवास, बोले - संस्थान खोलने के अनुमति दो।

विज्ञापन
खटीमा में कोचिंग एवं कंप्यूटर संस्थान खोलने की मांग को लेकर घर पर उपवास में बैठे संस्थान संचालक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। कोचिंग एवं कंप्यूटर सेंटर खोले जाने की मांग को लेकर कोचिंग एसोसिएशन के आह्वान पर संस्थान संचालकों ने अपने-अपने घरों पर उपवास रखा। कोचिंग सेंटर संचालकों ने कहा कि जब होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और सभी दुकाने खुल सकती हैं तो कोचिंग और कंप्यूटर संस्थान भी खुलने चाहिए। संस्थान सरकार के दिए हुए नियमों का पालन करने को तैयार हैं। सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाना और सेनेटाइजर का प्रयोग कर पढ़ाने को तैयार हैं। कोचिंग और कंप्यूटर संस्थान की तुलना स्कूल से नही होनी चाहिए। इसमें पड़ने वाले सभी बच्चे बड़े व समझदार है। जब नियमों का पालन करते हुए उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएससी की परीक्षा कराई जा रही है, जिसमें हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे है।उसी तरह कोचिंग को खोला जाना भी गलत नही होगा। कोचिंग का किराया हजारो रुपए चढ़ चूका है। बंदी के चलते वह भी नही दे सकते है। उन्होंने कोचिंग व कंप्यूटर संस्थानों का किराया माफ किए जाने के साथ कोचिंग और कंप्यूटर संस्थान खोलने की मांग की। उपवास रखने वालों में गौरव रस्तोगी, तनुजा जोशी, ममता सामंत, आस्था मिश्रा, असद जावेद, कमल बंसल, दिनेश कापड़ी, मुकुल मेहता, राजू जोशी, प्रवीण सिंह, उषा, अजय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें