झनकट में रैली निकालते स्कूली बच्चे।
झनकट। आदर्श इंटर कॉलेज झनकट में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बाल श्रम मुक्त उत्तराखंड, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा व बच्चों को नालसा टोल फ्री नंबर 15100 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के विषय पर जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ता ममता शर्मा, विमलेश शर्मा, सहाना बेगम, कमान धामी ने बच्चों को कानूनी जानकारी दी और बाल श्रम रोकने के सुझाव दिए। बालश्रम पर रैली निकालकर ग्रामीणों को भी जागरूक किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड थीम पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। वहां प्रधानाचार्य आनंद मोहन सिंह, पीएलवी विमल कुमार, टीआर दिवाकर, सुरेंद्र पाल यादव, नेत्र राम वर्मा, भुवन चंद कलोनी, आरबी सिंह राणा, गीता शर्मा आदि थीं।