फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सात सूत्री मांगों को लेकर किसान सड़क पर उतरे, सौंपा ज्ञापन

Fri, 06 Feb 2026 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गन्ना मूल्य का भुगतान, पंजाब की तर्ज पर गन्ना मूल्य बढ़ाने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर किसानों ने प्रदर्शन कर एसडीएम की गैरमौजूदगी में उनके पेशकार को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा की अगुवाई में किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे। किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने सहित अन्य मांगों पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने सात सूत्री ज्ञापन सीएम धामी को संबोधित एसडीएम कार्यालय में संजीव कुमार को सौंपा।
किसानों ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को 485 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान दे रही है। गन्ना मूल्य 500 रुपये किया जाए। आरएफसी की ओर से किसानों का वर्ष 2025 का धान भुगतान नहीं किया गया है। जल्द भुगतान कराया जाए। वर्ग पांच की भूमि को प्रदेश सरकार ने बंजर घोषित कर दिया है जबकि किसान 70 साल से काबिज हैं।
विज्ञापन

इस भूमि पर किसानों को भूमिधरी का अधिकार दिया जाए। क्षेत्र की बीस गांव की भूमि का मामला लंबित है। उसका निस्तारण किया जाए। पंजाब व यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड के किसानों को भी नलकूप का बिल माफ किया जाए। मांगों पर जल्द ही सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। वहां विजेंद्र डोगरा, विक्की रंधावा, संदीप, नरेंद्र जीत सिंह, सन्नी निज्जर, प्रिंस ढिल्लो, हरपिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें