फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: धान का भुगतान और मुआवजा अटकने से नाराज किसानों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

Tue, 17 Nov 2026 12:51 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में धान खरीद के डेढ़ महीने बाद भी भुगतान नहीं मिला और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजा भी अटक गया। नाराज संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी और किसान कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में धान खरीद के डेढ़ महीने बाद भी भुगतान नहीं मिलने और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजा अटकने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी और किसान कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई।

विज्ञापन


इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के बावजूद कई किसानों को अब तक भुगतान नहीं मिला है। वहीं, कृषि सीजन में डीएपी खाद की किल्लत और कालाबाजारी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाजपुर, काशीपुर और गदरपुर में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद होने के बावजूद प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिला है।

किसानों ने पर्याप्त डीएपी उपलब्ध कराने, बकाया भुगतान तत्काल जारी करने और नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें