खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड स्थित हेलीपैड पर जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनता की सभी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने किसानों को खाद उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि किसानों को खाद लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इससे पहले हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है इसलिए जनता की सभी समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।
इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, रंदीप पोखरिया, डॉ. नवीन भट्ट, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी, नवीन बोरा आदि मौजूद थे।