फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने कृषि कानून की प्रतियां जलाकर किया होलिका दहन

विज्ञापन
Farmers Protested in Holi - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। मजदूर किसान संयुक्त मोर्चा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार शाम कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर होलिका दहन मनाया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी कर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग भी की।
विज्ञापन

एमपी चौक पर होलिका दहन के मुहूर्त के समय किसानों ने मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाकर कृषि कानूनों की फोटो प्रतियां आग के हवाले कीं। किसान यूनियन युवा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राणा का कहना था सरकार को गलतफहमी है कि किसान डर कर और थक कर घर बैठ जाएंगे लेकिन सरकार थक जाएंगी किसान न तो डरेगा न ही थकेगा। जब तक तीनों कानून रद्द नहीं होंगे आंदोलन जारी रहेगा। किसान नेता कल्याण सिंह ने कहा कि किसानों ने पीछे हटना नहीं सीखा है। यहां शेर सिंह, प्रताप सिंह विर्क, पलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, राजू छीना, चमकौर सिंह, जीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें