सुल्तानपुर पट्टी। खेतों को नुकसान पहुंचा रहे सुअरों से निजात दिलाने की मांग के लिए सोमवार को किसानों ने अपने खेतों में खड़े होकर प्रदर्शन किया। सोमवार को पालतू सुअरों ने कुछ किसानों के खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया था। किसान नंदन सिंह मौर्य ने बताया कि मोहल्ला टांडा बंजारा में कुछ लोग सुअर पालते हैं। ये लोग रोजाना रात में सुअरों को किसानों के खेत में छोड़ देते हैं। इससे किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। कई बार सुअर पालकों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहां पर राजेश कुमार, राजेंद्र मौर्य, चंदर, खुशीराम, प्रेम सिंह, कुंवर पाल, लक्ष्मण, राजेंद्र आदि थे।