फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू उग्राहां का प्रदर्शन

Sat, 24 Feb 2024 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में एमपी चौक पर पुतला फूंकते भाकियू उग्राहां के सदस्य । संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सरकार पर लगाया किसानों के उत्पीड़न का आरोप, मांगें नहीं मानने पर लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने की चेतावनी
विज्ञापन

काशीपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन उग्राहां ने शुक्रवार को शहर के एमपी चौक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और गृहमंत्री अनिल विज का पुतला फूंका। इस दौरान इंकलाबी मजदूर केंद्र और क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के प्रतिनिधियों ने भी समर्थन दिया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। इस सरकार को लोकसभा चुनावों में सबक सिखाया जाएगा।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन उग्राहां के प्रदेश प्रवक्ता अवतार सिंह ने बताया कि कई दिनों से पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा की पुलिस और अर्द्धसैनिक बल किसानों का दमन कर रहे हैं। किसान मोदी सरकार से फसलों की एमएसपी पर खरीद के लिए कानून बनवाने की मांग कर अपना अधिकार मांग रहे हैं लेकिन सरकार दमन पर उतर गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने अपना वायदा पूरा नहीं किया और किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो लोकसभा चुनावों में वोट की शक्ति से सबक सिखाया जाएगा। वहां पंकज, प्रेम प्रसाद आर्य, दिलबाग सिंह, रघुवीर सिंह, भाला सिंह, मुख्त्यार सिंह, महेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।


किसानों ने प्रदर्शन कर फूंका हरियाणा सरकार का पुतला

बाजपुर। एसकेएम के आह्वान पर किसानों ने तहसील गेट पर प्रदर्शन कर हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले भूमि बचाओ अनशन स्थल पर किसानों ने हरियाणा में पुलिस की गोलीबारी में शहीद हुए किसान शुभकरण सिंह को श्रद्धाजंलि दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसान एकत्र होकर तहसील गेट पहुंचे। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। किसानों ने गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम और गृह मंत्री के इस्तीफे के साथ ही दोषियों पर 302 को मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मौके पर भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां प्रदेश अध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा, विक्की रंधावा, हरप्रीत सिंह निज्जर, दलजीत सिंह रंधावा, हरदेव सिंह, बलकार सिंह, इकबाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें