फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी, फसल खरीद गारंटी के लिए किसानों ने गिरफ्तारी दी 

Thu, 09 Aug 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर गल्ला मंडी में किसानों की रैली को रोकती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अगस्त क्रांति दिवस पर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर जिले भर के किसानों ने रुद्रपुर में सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी दी। किसानों ने एमएसपी, फसल खरीद गारंटी आदि मांगों को जोरशोर से उठाया। जुलूस निकाल रहे किसानों को पुलिस पकड़कर पुलिस लाइन ले गई। वहां से उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


जिले भर के महिला-पुरुष किसान बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे रुद्रपुर गल्ला मंडी में एकत्र हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार से स्वामीनाथन रिपोर्ट के आधार पर किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देन और फसल की खरीद गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की। कहा कि जिले में कर्ज के बोझ तले दबा किसान आत्महत्या करने को विवश है।

सरकार को किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए। साथ ही किसानों को प्रति माह पांच हजार रुपये पेंशन देने और गन्ने का शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई। सभास्थल पर ज्ञापन लेने के लिए किसी अधिकारी के न पहुंचने पर किसान जुलूस की शक्ल में गिरफ्तारी देने के लिए कलक्ट्रेट के लिए निकले। लेकिन, गल्ला मंडी गेट के सामने एनएच-74 पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


किसानों की पुलिस कर्मियों के साथ तीखी झड़प हुई। पुलिस करीब सौ महिला-पुरुष किसानों को गिरफ्तार कर वाहन में भरकर पुलिस लाइन ले गई। वहां एसडीएम युक्ता मिश्रा ने पहुंचकर किसानों से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन लिया। विरोध कर रहे किसानों को बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

इस दौरान तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजेंद्र सिंह विर्क, ठाकुर जगदीश सिंह, गुरजीत सिंह, मलूक सिंह, लखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, माशूक अली, विद्यावती, कमलेश देवी, ज्ञान सिंह, ज्ञानीधर्म सिंह, सुरेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, हरपिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, सतपाल सिंह, सतनाम सिंह, कुलवंत सिंह, कुलबीर सिंह, गुरजिंदर सिंह, गुरबाज सिंह, बलजीत सिंह आदि किसान शामिल रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें