बाजपुर में धरना स्थल पर बैठे किसान। संवाद
बाजपुर। क्षेत्र के 20 गांवों की 5,838 एकड़ भूमि के भूमिधरी के अधिकारों के लिए चल हरे सत्याग्रह आंदोलन को मंगलवार को 64 दिन हो गए। इस दौरान किसान विचित्र सिंह, उदयवीर सिंह, सुरमुख सिंह, सहजदीप सिंह, अभयवीर सिंह, अंग्रेज सिंह, जसवीर सिंह और हरदेव सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।
मंगलवार सुबह 11 बजे आंदोलन स्थल पर पहुंचे डीएम उदयराज सिंह को किसानों ने ज्ञापन सौंपा। डीएम ने आंदोलनकारियों से कहा कि सरकार और अधिकारी बाजपुर के 20 गांव की समस्या को लेकर गंभीर हैं। जल्द ही समाधान होने की उम्मीद है। एसडीएम आरसी तिवारी ने आगामी त्योहारों को देखते हुए आंदोलन स्थगित करने के लिए कहा, जिस पर आंदोलनकारियों जल्द से जल्द समाधान की मांग की, जिससे हम सभी खुशी से त्योहार मना सके। वहां हरमंदर सिंह बरार, बल्ली सिंह चीमा, कुलबीर सिंह, जगतार सिंह बाजवा, राजनीत सिंह सोनू, बल्ली सिंह चीमा, विक्की रंधावा, दलजीत सिंह रंधावा आदि थे।