फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किसानों का दर्द... नहीं बिक रहा धान तो खेत बंजर ही सही

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। धान तौल को लेकर सरकार भले ही प्रयासरत है और किसानों को उचित समर्थन मूल्य दिया जा रहा है लेकिन क्रय केंद्र प्रभारियों व मिलर संचालकों की मनमानी चल रही है।
विज्ञापन


ताजा उदाहरण रुद्रपुर सरकारी क्रय केंद्र का है। 240 क्विंटल धान लेकर किसान मंडी में पहुंचे। आठ दिन तक उनके धान को बरामदे में फैलाकर रखा गया। धान की तौल नहीं होने से आहत किसानों ने अब 155 एकड़ जमीन पर गेहूं भी नहीं बोने का फैसला ले लिया है। उनका कहना है जब फसल बिकनी नहीं है तो खेती करने से क्या करेंगे। पंतनगर विवि में पांच हजार एकड़ जमीन है जिसमें 1500 एकड़ में फार्म निदेशालय प्रजनन बीच तैयार करता है।

पंतनगर निवासी कपिल मंडल और राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने 1.15 लाख रुपये हेक्टेयर के हिसाब से 155 एकड़ जमीन लीज पर ली है। 20 एकड़ में सोयाबीन, 10 एकड़ में उड़द और 125 एकड़ पर धान लगाया। 28 अक्तूबर को धान कंबाइन मशीन से काटा।
विज्ञापन


24 क्विंटल धान लेकर जब पंतनगर पहुंचे तो वहां लक्ष्य पूरा होना बताया गया। इसके बाद वह रुद्रपुर सरकारी क्रय केंद्र आए। यहां उन्हें नमी अधिक बताई गई। ऐसे में उन्होंने धान को क्रय केंद्र के पास फैलाकर रख दिया। आठ दिन तक धान नहीं तुला।

बुधवार को गिड़गिड़ाने पर अफसरों ने किसी तरह धान तौला। सिस्टम से आहत किसानों ने कहा कि गेहूं भी नहीं बोएंगे और जमीन बंजर छोड़ देंगे लेकिन इस तरह सरकारी अधिकारियों के इशारों पर परेशान नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें