मुजफफरनगर में राकेश टिकैत से वार्ता करते बाजपुर के किसान। स्रोत किसान
बाजपुर। क्षेत्र के बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि मामले को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत से मिला। शुक्रवार को भाकियू के प्रदेशााध्यक्ष करम सिंह पड्डा की अगुवाई में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल यूपी के मुजफ्फरनगर जाकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत से मिला। किसानों ने 11 माह से तहसील परिसर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन से अवगत कराया। बीस गांव की 5838 एकड़ भूमिधरी अधिकार दिलाने की मांग की। जिस पर टिकैत ने जल्द ही बाजपुर आने की बात कही। आंदोलन को भाकियू के बैनर तले चलाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में किसान नेता रजनीत सोनू, दलजीत सिंह रंधावा, विक्की रंधावा, संदीप आदि मौजूद रहे। संवाद