फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पूर्ण कराएं रोडवेज टर्मिनल का निर्माण कार्य : मंडलायुक्त

विज्ञापन
हल्द्वानी के कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक करते मंडलायुक्त दीपक रावत। सू.वि.
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में रुद्रपुर में बन रहे आधुनिक बस स्टेशन टर्मिनल एवं वर्कशाप भवन के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें बीते कई माह से निर्माण कार्य बंद मिला। इस पर उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त के संज्ञान में आया कि रोडवेज की भूमि पर रोडवेज के कर्मचारियों ने अतिक्रमण कर भवन का निर्माण कर लिया है। उन्होंने दूरभाष से उन्होंने जिले के डीएम उदयराज सिंह से वार्ता कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वर्तमान में बस टर्मिनल का कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। वर्कशाप के भवन का निर्माण कार्य भी शत-प्रतिशत पूर्ण होने जा रहा है। मंडलायुक्त ने कहा कि रोडवेज स्टेशन के नाले पर जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है, उन लोगों पर कार्रवाई कर अतिक्रमण मुक्त करने में लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर एआरएम रोडवेज केएस राणा आदि उपस्थित थे। संवाद

80 करोड़ से बन रहा आधुनिक बस टर्मिनल
रुद्रपुर। शहर में 80 करोड़ की लागत से 3.8 एकड़ में निर्माणाधीन आधुनिक बस टर्मिनल अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसके वर्कशाप भवन में बेसमेंट पार्किंग, शाॅपिंग कांपलैक्स, रेस्टोरेंट, डोरमैट्री, मूवी थियेटर, क्लाॅक रूम, शौचालय आदि सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके बेसमेंट में 250 निजी वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी और वर्कशाप में 50 रोडवेज के वाहनों के लिए पार्किंग होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें