जसपुर एसडीएम कार्यालय कर्मी को ज्ञापन देते किसान ।स्रोत भारतीय किसान यूनियन
रुद्रपुर। भारतीय किसान संघ से जुड़ीं महिलाएं 26 अक्तूबर को देहरादून सचिवालय पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगी। मंगलवार को संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सदस्यता बनाने, ग्राम समिति गठित करने, विकास खंड स्तरीय समिति गठित करने आदि पर चर्चा हुई। निर्णय लिया कि महिलाएं कृषि यंत्रों पर जीएसटी खत्म, लागत के अनुसार लाभकारी मूल्य, कृषि सम्मन निधि में वृद्धि करने आदि मांगों को लेकर देहरादून में प्रदर्शन करेंगी। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि अब महिलाएं सरकार से किसानों के हक की लड़ाई लड़ेंगी।
व्यापारियों का पुनर्वास कराने के लिए सौंपा ज्ञापन
जसपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। इसमें जी-20 के नाम पर रुद्रपुर में तोड़ी गई दुकानों के व्यापारियों का पुनर्वास कराने की मांग की गई। उन्होंने बाजपुर तहसील के 20 गांवों के किसानों को 5,868 एकड़ भूमि पर मालिकाना हक भी दिलाने के लिए कहा। पतरामपुर गांव में खसरा नंबर 290 का नोटिस देकर आबादी में दर्ज खसरा नंबर 287 में किसानों की दुकान और उनके घर तोड़ने का भी विरोध किया गया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों के भी पुनर्वास की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रेम सहोता, दिव्या सिंह, अमनप्रीत सिंह, जागीर सिंह, दीदार सिंह, सुखदीप सिंह, कुलदीप सिंह, गज्जन सिंह आदि रहे।