सितारगंज के बिरिया भूड़ गांव में प्रदर्शन करते अखिल भारतीय किसान सभा के किसान।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। दिल्ली में किसान संयुक्त मोर्चा की ओर से कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में यहां के किसान शिरकत कर रहे हैं। बुधवार को किसानों का जत्था रवाना हो गया। किसान दस दिन तक आंदोलन में बैठेंगे।
अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने बताया कि जब तक सरकार तीनों कानून वापस नहीं लेती किसान आंदोलन करते रहेंगे। बिरिया भूड़ गांव से 10 किसानों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हो गया। इससे पूर्व किसानों ने कानूनों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। वहां परमजीत सिंह बिट्टू, दलजीत सिंह, प्रताप सिंह, हरेंद्र सिंह, अमृतपाल सिंह, जगमीर सिंह, लक्ष्मण सिंह राना, मीता सिंह, कृपाल सिंह, लाभ सिंह आदि थे।