फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने कलेक्ट्रेट कूच: धान खरीद में देरी से बढ़ी मुश्किलें, 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की उठाई मांग

Mon, 12 Oct 2026 12:17 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

धान खरीद शुरू न होने और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के विरोध में सोमवार को किसानों ने रुद्रपुर कलेक्ट्रेट का कूच किया और धरना दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से उनकी मेहनत की कमाई पर संकट खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन
किसानों ने कलेक्ट्रेट कूच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धान खरीद शुरू न होने और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के विरोध में सोमवार को किसानों ने रुद्रपुर कलेक्ट्रेट कूच किया। कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे किसानों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण किसान लगातार परेशान हो रहे हैं और उनकी मेहनत की कमाई पर संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि धान खरीद में देरी से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं ओलावृष्टि ने फसलों को नुकसान पहुंचाकर उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

किसानों ने सरकार पर किसानों की अनदेखी करने और उन्हें बर्बादी की ओर धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाए। साथ ही धान खरीद की व्यवस्था जल्द सुचारु करने की मांग उठाई। किसानों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें