बाजपुर के ग्राम हरलालपुर में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह से मतदान शुरू हो गया। ग्राम पंचायत में कुल 1233 मतदाता हैं। प्रशासन की ओर से गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में दो बूथ बनाए गए हैं।
मतदान सुबह शुरू होते ही बूथ स्थल पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह 11 बजे तक 32 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बता दें कि प्रधान पद की निर्धारित आयु सीमा को लेकर एक ग्रामीण की शिकायत पर डीएम नितिन भदौरिया ने प्रधान संजना को पदमुक्त किया गया था, जिसके बाद यह उपचुनाव कराया जा रहा है।
बूथ पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है। प्रशासनिक अधिकारी मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं।