फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एमएसपी पर धान खरीद के लिए किसानों को किया जागरूक

Wed, 05 Aug 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर में बैठक करते अधिकारी और किसान संगठन के पदाधिकारी
विज्ञापन
जसपुर। आगामी खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के तहत एक अक्तूबर से शुरू होने वाली न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीद की तैयारियों को लेकर किसानों की बैठक हुई। बैठक में अधिक से अधिक किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


बैठक में संभागीय विपणन अधिकारी लता मिश्रा ने हल्द्वानी से पहुंचकर किसानों को भारत एग्री स्टैक पोर्टल पर पंजीकरण, धान खरीद प्रक्रिया तथा आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी दी। इस दौरान किसानों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने धान खरीद व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के लिए कई सुझाव दिए। किसानों ने खरीद केंद्रों पर कांटों (तौल केंद्रों) की संख्या बढ़ाने, पर्याप्त श्रमिकों की उपलब्धता करने की मांग उठाई। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, दर्शन सिंह देओल, शीतल सिंह, अमनदीप, किशन सिंह चौधरी, सुरेश सिंह सहित किसानों ने क्षेत्रीय समस्याओं और मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। वहां जसपुर केंद्र प्रभारी रविराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें