300 किसानों को लाभ, कम लागत में किसानों की आय दो से तीन गुना बढ़ी
रुद्रपुर। जिले में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने वाली पॉलीहाउस योजना के तहत तीन सौ किसानों को स्वीकृति मिली है। अब तक 450 से अधिक किसानों ने आवेदन किया है। उद्यान विभाग 50 से 70 फीसदी अनुदान दे रहा है जिससे कम लागत में किसानों की आय दो से तीन गुना बढ़ी है। टमाटर, शिमला मिर्च और खीरा जैसी फसलों से विशेष लाभ मिल रहा है। काशीपुर, गदरपुर और रुद्रपुर में योजना का अधिक प्रभाव है। जिला उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा ने बताया कि तकनीकी सहायता और अनुदान दोनों दिए जा रहे हैं। संवाद