फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत पर बारिश की चोट: तेज बारिश और अंधड़ से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, किसानों के चेहरे मुरझाए

Tue, 17 Mar 2026 11:01 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

गदरपुर में तेज बारिश और अंधड़ से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
गदरपुर के बराखेड़ा में तेज हवा और बारिश के गिरी फसल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गदरपुर में बीती रात आई तेज बारिश और अंधड़ के कारण गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। अंधड़ के चलने से आम और लीची के पेड़ों पर आए बौर पर भी असर पड़ा है।

ग्राम बराखेड़ा निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बेहड़ ने बताया कि तेज बारिश और अंधड़ के कारण उनकी 10 एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह खेतों में बिछ गई है। इसी तरह ग्राम निवासी प्रताप सिंह और हरपाल सिंह की चार-चार और मोहम्मद हनीफ की पांच एकड़ गेहूं की फसल गिर गई है। किसानों का कहना है कि इस बार मौसम में बदलाव न आने के कारण गेहूं की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद थी लेकिन बिन मौसम बारिश और अंधड़ ने काफी नुकसान पहुंचा दिया है।

ग्राम राजेंद्र नगर डेरा निवासी किसान हरपाल सिंह विर्क का कहना है कि ग्रीष्मकालीन धान की रोपाई पर रोक लगाने से किसान पहले ही परेशान हैं। अब कुदरत की मार ने भी किसानों के परेशानी को और बढ़ा दिया है। भाकियू अराजनीतिक के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी का कहना है कि बारिश और अंधड़ से गेहूं की फसल गिरी तो है लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं होने का अनुमान है। अगर आगे भी मौसम बिगड़ता है और अंधड़ चलता है तो भारी नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें