फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: गैस एजेंसी पर घट नहीं रही लोगों की भीड़, गाड़ी के इंतजार में खड़े रहे लोग

Tue, 17 Mar 2026 10:51 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रुद्रपुर में गैस सिलिंडर की किल्लत के चलते एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही
 हैं। विधायक शिव अरोरा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आपूर्ति जल्द सामान्य होने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर लेने के लिए लगी लंबी कतार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में एलपीजी सिलिंडर के लिए गैस एजेंसी पर कतार लगने का सिलसिला जारी है। लोग सुबह से ही लाइन में लग जा रहे हैं। सोमवार को कई लोग एजेंसी के बाहर गाड़ी आने के इंतजार में घंटों खड़े रहे। वहीं रसोई गैस की किल्लत के बीच शहर विधायक शिव अरोरा ने जिला पूर्ति अधिकारी के साथ गैस एजेंसी का निरीक्षण किया।

सोमवार को विधायक अरोरा ने गाबा चौक के निकट इंडेन गैस एजेंसी का दौरा कर कतार में लगे लोगों से बात की। उन्होंने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि जिन उपभोक्ता की ऑनलाइन बुकिंग है उनको सिलिंडर जरूर मिलेगा। इसको लेकर अफरा-तफरी का माहौल न बनाएं। उन्होंने डीएसओ विनोद चंद्र तिवारी से कहा कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग है और कतार में खड़े है उनमें से कोई भी खाली ना जाए।

विधायक ने कहा कि पश्चिम एशिया में गहराए संकट के कारण दिक्कत आई है। केंद्र सरकार गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करा रही है। गैस की कोई कमी नहीं है। जनता को धैर्य बनाने की जरूरत है। अगले कुछ दिनों में यह समस्या समाप्त हो जाएगी। बाद में विधायक ने प्रीत विहार में झा कॉलेज के सामने स्थित गैस एजेंसी का भी जायजा लिया। यहां लोगों को आसानी से सिलिंडर उपलब्ध हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें