फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे कर्ज में डूबे किसान

Mon, 25 Sep 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज।
विज्ञापन
सितारगंज में मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार का पुतला जलाते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक के कर्ज में डूबे क्षेत्र के किसान सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। उन्होंने मुख्य चौराहे पर राज्य सरकार का पुतला जलाया और फिर तहसील में प्रदर्शन किया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनोद कुमार को सौंपा। उन्होंने कहा कि शासन की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बैंकों द्वारा आरसी काटने से क्षेत्र के तीन किसानों ने मानसिक संतुलन खो दिया है। इनमें दो किसान तो घर से ही लापता हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को लघु एवं सीमांत किसान संघर्ष समिति के सौजन्य में किसानों ने तहसील से मुख्य चौराहा तक जुलूस निकाला और राज्य सरकार का पुतला जलाया। ज्ञापन में कहा कि बेमौसमी बारिश से किसानों की खड़ी फसलों को करीब 80 फीसदी क्षति हुई है। फसलों का भी वाजिब दाम नहीं मिल रहा। डीजल व पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से सिंचाई व जुताई-ढुलाई के कार्यों में अत्यधिक खर्च से आर्थिक स्थिति तंग हो गई है। समिति के प्रांतीय अध्यक्ष जीके मंडल ने कहा कि सहकारी बैंक समितियों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की फसलों का बीमा तो कराया है।

लेकिन क्षति की भरपाई को बीमा कंपनी ने कोई भुगतान नहीं किया है न ही सरकार ने मुआवजा दिया है। उन्होंने पीएम मोदी से किसानों का कर्ज माफ करने, फसल बीमा की राशि का भुगतान कराने, सस्ता गल्ला की दुकानों पर गेहूं, चावल, चीनी व मिट्टी तेल सस्ते दाम पर दिलाने आदि की मांग की। वहां मंडी चेयरमैन हरपाल सिंह, कनिष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख सरताज अहमद, उत्तम आचार्य, दीपक विश्वास, गुरसाहब सिंह गिल, सनातन राय, नंदगोपाल, बलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह जस्सा, अनीता देवी, दयांकर, सपन राय, सुब्रत आलमान, पुलीन विश्वास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें