फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किसानों ने सितारगंज मिल को गन्ना आपूर्ति की मांग उठाई

Sun, 01 Nov 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। क्षेत्र के किसानों ने अपनी गन्ने की फसल की आपूर्ति के लिए सितारगंज चीनी मिल को प्राथमिकता देने की मांग उठाई है। किसानों ने कुक्कुटगंज गन्ना समिति, परिक्षेत्र गदरपुर की ओर से आयुक्त गन्ना विकास और चीनी उद्योग को पत्र भेजा। विधायक को भी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि पिछले वर्ष गदरपुर क्षेत्र से 1.20 लाख क्विंटल गन्ना बाजपुर चीनी मिल को आपूर्ति किया था लेकिन किसानों को भुगतान पांच महीने बाद किया गया। वहीं सितारगंज चीनी मिल ने गदरपुर क्रय केंद्र आवंटित होने पर किसानों को ब्याजमुक्त गन्ना बीज उपलब्ध कराया और कीटनाशक और उर्वरक पर अनुदान भी दिया। गन्ना आपूर्ति के 14 दिन के भीतर भुगतान भी कर दिया था। किसानों ने क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय से मामले में उचित कार्रवाई करने, गदरपुर क्षेत्र का समस्त गन्ना सितारगंज चीनी मिल को आवंटित करने की मांग की है। वहां पंकज बाठला, विनोद गुंबर, शिशु देव, कैलाश अग्रवाल, जागीर सिंह, राजकुमार शर्मा, हेमंत कुमार, आलोक वर्मा, विमला देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें