फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हर माह होगा किसान दिवस, चीनी मिल के बकाया और जमीन बिक्री की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किसान आंदोलन समाप्त होने के बाद डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में हर महीने किसान दिवस मनाने समेत अन्य बिंदुओं पर सहमति बनी। किसानों की मांगों का शीघ्र निराकरण किया करने और नीतिगत मांगों को शासन को भेजने पर भी प्रशासन ने निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम भदौरिया ने कहा कि किसानों की कई मांगों पर पूर्व में ही उनके स्तर से कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बावजूद वह निरंतर किसानों की समस्याओं पर वार्ता के लिए तत्काल बैठते हैं। किसानों ने बताया कि काशीपुर चीनी मिल पर वर्ष 2007 और 2012-13 का बकाया है, जिस पर इलाहाबाद में वाद चल रहा है। बताया कि मिल प्रबंधक ने 50 एकड़ भूमि परिवार के नाम बेच दी है। इस पर डीएम ने सहायक गन्ना आयुक्त को इलाहाबाद जाकर पैरवी करने और एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति एक माह में रिपोर्ट देगी। पतरामपुर भूमि प्रकरण की शिकायत पर भी एडीएम की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई गई है। बैठक में एडीएम पंकज उपाध्याय, गन्ना आयुक्त टीएस मर्तोलिया, एसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव, सहायक आयुक्त गन्ना शैलेंद्र सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी लता मिश्रा, एनएचएआई पीडी अंचल बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
इन बिंदुओं पर बनीं सहमति
-काशीपुर बाईपास बागवाड़ा सर्विस रोड के लिए एनएचएआई चेयरमैन को पत्र भेजा जाएगा।
-कृषि भूमि विनियमितीकरण का शासनादेश आते ही कैंप लगाकर पारदर्शी तरीके से नियमितीकरण होगा।
-बाजपुर मंडी का किसान भवन तुरंत खाली कर किसानों को दिया जाएगा।
-ओवरलोडिंग और जाम की समस्या पर एसपी सिटी मौका मुआयना कर समाधान करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें