फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा मंडी में किसानों का आक्रोश: धान खरीद न होने पर लगाया जाम, हाईवे जाम की चेतावनी

Thu, 15 Oct 2026 11:40 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

किच्छा अनाज मंडी में दो हफ्ते से धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को जाम लगाकर हंगामा कर दिया। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान लेकर पहुंचे थे, लेकिन सरकारी केंद्रों पर तौल शुरू नहीं हुई, जिससे मंडी में धान के ढेर लगे हैं। 
विज्ञापन
किच्छा मंडी में किसानों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा में 15 दिनों से धान की खरीद न होने से नाराज किसानों का सब्र आखिरकार टूट गया। बृहस्पतिवार को गुस्साए किसानों ने किच्छा अनाज मंडी में जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान लेकर मंडी पहुंचे थे, लेकिन खरीद न होने से मंडी में धान के ढेर लगे हैं। किसानों का आरोप है कि सरकार ने खरीद का दावा तो किया, लेकिन सरकारी केंद्रों पर तौल शुरू नहीं हुई। इसी बीच विधायक तिलकराज बेहड़, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह भी धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों का समर्थन किया।

विज्ञापन


किसानों ने बताया कि वे पिछले दो हफ्तों से रोजाना मंडी के चक्कर काट रहे हैं। धान खुले में पड़ा होने से खराब होने का डर सता रहा है। ऊपर से बेमौसम बारिश की आशंका ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है।

हंगामे की सूचना पर मंडी प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों ने चेतावनी दी कि खरीद शुरू नहीं हुई तो वे हाईवे जाम करने को मजबूर होंगे। मंडी सचिव व प्रशासन किसानों को समझाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें