फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घर में फंदे से लटका मिला किसान का शव

Sun, 14 Dec 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। एक किसान का शव घर में जाल की ग्रिल पर रस्सी से लटका मिला। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह सूचना मिली कि पूरनपुर गांव निवासी गौरव कुमार (34) ने अपने घर में जाल की ग्रिल से फंदा लगाकर फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची टीम ने उन्हें ग्रिल से नीचे उतारकर देखा तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान पति नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक पेशे से किसान था। उसकी पत्नी डेढ़ साल से मायके में रह रही थी। उसकी चार वर्ष की पुत्री भी मां के साथ ही रहती है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों के चलते युवक परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें