फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन दिन से किसानों को नहीं मिल रहा यूरिया

Tue, 01 Jul 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। इफको केंद्र पर तीन दिन से यूरिया समाप्त होने के कारण किसान मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। विभागीय अधिकारी शीघ्र ही खाद पहुंचने का दावा कर रहे हैं। पुरानी अनाज मंडी स्थित इफको ई-बाजार केंद्र पर शनिवार से यूरिया खाद समाप्त है। तीन दिन से रोज केंद्र पर खाद के लिए पहुंच रहे किसान मायूस होकर लौट रहे हैं। साथ ही डाया और एमपी खाद के भी कुछ ही कट्टे शेष बचे हैं। प्रतिदिन करीब 40-50 किसान पहुंच रहे हैं। शीघ्र ही खाद नहीं पहुंचने पर किसानों के आगे परेशानी खड़ी हो सकती है। क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज डोभाल ने बताया कि शनिवार से यूरिया खाद समाप्त हो गई है। गोदाम में खाद है। नो एंट्री के संबंध अनुमति का नवीनीकरण नहीं होने से ट्रक नहीं आ पा रहे हैं। नवीनीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने पर शीघ्र ही खाद केंद्र में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें