एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
बाजपुर। जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने और सिंचाई नलकूप का बिल अधिक आने गुस्साए किसानों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
शुक्रवार को भूमि बचाओ मुहिम संयोजक जगतार सिंह बाजवा, भाकियू के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा की अगुवाई किसान एसडीएम दफ्तर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने प्रदर्शन कर एसडीएम आरसी तिवारी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन सौंपा। संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भूमि के सर्किल रेट और सिंचाई नलकूप की बिजली दरें बढ़ाकर आमजन को परेशान कर दिया है। सरकार को जनहित में सर्किल रेट वापस लेने चाहिए। किसानों को मुफ्त बिजली देनी चाहिए। मौके पर हरप्रीत सिंह निज्जर, प्रताप सिंह संधू, खेम करण सैनी, प्रभजोत सिंह, सुनील पाठक, संदीप गोयल, राजकिशोर, मनदीप सिंह नरवाल, विजेंद्र सिंह, गगन सरना, दिलेर सिंह रंधावा आदि थे। संवाद
24केएसपी11पी बाजपुर एसडीएम आरसी तिवारी को ज्ञापन देते किसान। संवाद