फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: घटिया बीज से उड़द की फसल बर्बाद होने पर किसान ने किया प्रदर्शन, धरने पर बैठे; कार्रवाई की मांग

Sat, 26 Oct 2024 01:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

घटिया उड़द के बीजों से हुई फसल बर्बाद होने के मामले में किसानों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट गेट से जुलूस निकाला। जिसके बाद किसानों ने डीएम कार्यालय गेट के बाहर बैठ गए और धरना शुरू किया। मुख्य कृषि अधिकारी ने किसानों को दिया कार्रवाई का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
घटिया बीज से उड़द की फसल बर्बाद होने पर किसान ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गदरपुर में घटिया उड़द के बीजों से हुई फसल बर्बाद होने के मामले में किसानों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट गेट से जुलूस निकाला। जिसके बाद किसान खराब हुई फसल के साथ डीएम कार्यालय गेट के बाहर धरने पर बैठ गए है।

विज्ञापन


किसानों ने घटिया बीज देने वालों पर केस दर्ज करने, बीज सर्टिफाइड करने वालों पर भी कार्रवाई और घटिया बीज बेचने वालों का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डीएम मामले का संज्ञान लें और कार्रवाई  करें। उन्होंने प्रभावित किसानों को मुआवजे की मांग की है।
 
साथ ही किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो वह कमिश्नर और मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। कृषि विभाग के अधिकारी इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद मुख्य कृषि अधिकारी डॉ अभय सक्सेना ने किसानों को दिया कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


वहां पर तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क, भारतीय किसान यूनियन उग्राहा के प्रदेश अध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा, ठाकुर जगदीश सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें