फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार की टक्कर से घायल किसान ने अस्पताल में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। घर से बैंक जाने के लिए निकले बाइक सवार किसान को कार चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में घायल ने रुद्रपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

परेवा फार्म बिलासपुर निवासी अमरीक सिंह (54) पुत्र हरवंश सिंह काश्तकार थे। मृतक के चचेरे भाई मलकीत सिंह ने बताया कि 17 अक्तूबर को अमरीक घर से बैंक के लिए निकले। दो किलोमीटर दूर पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रुद्रपुर के रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान बुधवार की रात दम तोड़ दिया।

सड़क पर बेसुध मिले युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे बेसुध मिले युवक ने अस्पताल पहुंचाने के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार घायल युवक बालाजी गेट के पास पड़ा था। सूचना पर टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतक काम नाम भरत सिंह बताया जा रहा है। मृतक की शिनाख्त के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें