फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्मैक के साथ पकड़े युवक को पुलिस पर हमला कर छुड़ा ले गए परिजन

Fri, 18 Jul 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। चेकिंग कर रही पुलिस टीम को युवक के कब्जे से स्मैक मिली तो वह भागने लगा। टीम ने पीछा किया तो परिजनों ने लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने नौ नामजद और 12 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर दुकान पर खड़े युवक भाग गये। दुकान पर खड़ा व्यक्ति दुकान के पीछे से घर के बरामदे की तरफ भाग गया। पुलिस पीछा करते हुए घर के बरामदे में पहुंच गई बरामदे में एक व्यक्ति बैठा हुआ दिखाई दिया पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से स्मैक बरामद की। इसी दौरान दुकान के मालिक व उसके भाई परिजनों ने आसपास के लोगों के साथ पुलिस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।
बुधवार शाम करीब चार बजे सकैनिया चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा के साथ ग्राम खुशालपुर में चैकिंग करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान सिंह किराना स्टोर के पास कुछ युवक खड़े थे। पुलिस को देख युवक भागने लगे। दुकान पर खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देख दुकान के पीछे से घर के बरामदे की तरफ भागा। पुलिस टीम को शक हुआ तो पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बरामदे के पास चारपाई पर बैठे एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा तो उसने अपना नाम परमजीत सिंह निवासी जसपुर डैम बताया। पुलिस कर्मियों के तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 24.01 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस दौरान दो अन्य युवकों ने परिजनों और आसपास के लोगों के साथ पुलिस टीम के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से हमला कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण पकड़े गए परमजीत सिंह को छुड़ा कर ले गये। पुलिस कर्मियों ने मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह चौहान को दी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक चौहान भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके से फरार हुए परमजीत सिंह सहित अन्य हमलावरों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया लेकिन कोई भी पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस ने जसपुर डाम निवासी परमजीत सिंह के अलावा ग्राम खुशहाल पुर थाना गदरपुर निवासी अमरजीत सिंह और कमलजीत सिंह के खिलाफ धारा-8/21/29 एनडीपीएस एक्ट बनाम 01 के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं, पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पकड़े गए युवक को भागने के मामले में पुलिस ने ग्राम खुशहालपुर थाना गदरपुर निवासी अमरजीत सिंह, सुखदेव सिंह उर्फ रिंकू, ज्ञान सिंह, प्रिन्स, परमजीत कौर, सिमरन, रीना, सोना सिंह, बलविन्दर कौर सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 191(1)/191(2)/ 121(1)/132/221/352 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें