फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फेसबुक दोस्त से मिलने पहुंचे युवक की परिजनों ने की धुनाई

Tue, 15 Apr 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। फेसबुक दोस्त से मिलने पहुंचे युवक की महिला के परिजनों ने जमकर धुनाई लगा दी। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं महिला पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर सौंपकर युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम खरमासी कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि उसकी कुमाऊं कॉलोनी निवासी एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। वह उसके घर के सामने खड़े होकर उससे बात करने लगा। इसी दौरान महिला के जेठ रामपाल व उसके बहनोई ने उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उन लोगों ने उसे पेड़ से बांधकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उधर महिला पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि बीती देर रात अनिल कुमार उसके घर के कमरे में घुस गया और उसके भाई की विधवा के साथ छेड़खानी कर अश्लील हरकतें करने लगा। इसी दौरान अनिल कुमार उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगा। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें