फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; दो दिन पहले मौत होने का आरोप

Tue, 06 Oct 2026 11:35 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नानकमत्ता निवासी 26 वर्षीय नीतू चौधरी की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि मौत दो दिन पहले ही हो गई थी, लेकिन अस्पताल ठीक होने का भरोसा देता रहा। परिजनों ने हंगामा कर जांच की मांग की।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर शहर के किच्छा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नानकमत्ता के प्रतापपुर निवासी 26 वर्षीय नीतू चौधरी की मौत हो गई। मंगलवार सुबह महिला को मृत घोषित किए जाने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला की मौत दो दिन पहले ही हो गई थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन उन्हें उसके ठीक होने का भरोसा देता रहा।

परिजनों के अनुसार नीतू को 29 सितंबर की शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिर की नस में सूजन आने पर डॉक्टरों ने सिटी स्कैन और एमआरए कराया था। इसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। परिजनों का कहना है कि सोमवार शाम अस्पताल पहुंचने पर महिला का शरीर ठंडा और अकड़ा हुआ था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अस्पताल ने उसकी मौत की जानकारी दी।

परिजनों ने इलाज के दौरान अस्पताल प्रबंधन पर रुपये लेने का भी आरोप लगाया और मामले की जांच की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें